Monday, 28 Sep 2026

तवी रिवर फ्रंट पर शिकारा राइड का शुभारंभ

जम्मू (03 जुलाई 26)। जम्मू नगर निगम के आयुक्त एवं जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. देवांश यादव ने शुक्रवार को तवी रिवर फ्रंट पर शिकारा राइड का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य तवी रिवर फ्रंट को पर्यटन और मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बनाना तथा स्थानीय लोगों के साथ-साथ श्री अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को एक नया अनुभव प्रदान करना है। 

शिकारा राइड की शुरुआत के अवसर पर डॉ. देवांश यादव ने कहा कि जम्मू स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत विकसित तवी रिवर फ्रंट शहर की पहचान बन रहा है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि शिकारा राइड के संचालन के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। लाइफ जैकेट, प्रशिक्षित चालक और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है ताकि लोग सुरक्षित और आनंददायक नौकायन का अनुभव ले सकें। गौरतलब है कि हाल ही में तवी रिवर फ्रंट पर नौकायन गतिविधियों की शुरुआत की गई है और अब शिकारा राइड शुरू होने से यह स्थल स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों तथा श्री अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं के लिए एक नया आकर्षण बनकर उभरेगा। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!