Sunday, 04 Oct 2026

तेज हवाओं के साथ होगी भीषण बारिश: IMD

नईदिल्ली (18 मार्च 25)। मार्च का महीना आते ही गर्मी ने दस्तक दे दी थी, लेकिन अब भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले हफ्ते के लिए एक बार फिर मौसम में बदलाव की चेतावनी दी है। देश के कई हिस्सों में भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे गर्मी में राहत मिलने की संभावना है। IMD ने इस बार असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के लिए 7 दिनों तक लगातार बारिश का अलर्ट जारी किया है। यह बारिश तेज हवाओं के साथ होगी, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

IMD के अनुसार, असम और अरुणाचल प्रदेश में एक चक्रवाती सर्कुलेशन तैयार हो रहा है, जिससे वहां अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश हो सकती है। यहां गरज के साथ हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है और हवाओं की गति 30-40 किमी/घंटा तक हो सकती है। इस दौरान तापमान में गिरावट भी आ सकती है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। इसके अलावा, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इन राज्यों में भी अगले 7 दिनों तक गरज के साथ हल्की से लेकर मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। यहां की परिस्थितियों में बदलाव के कारण हवा में नमी का स्तर बढ़ सकता है, और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

पूर्वी-मध्य भारत में 19 से लेकर 23 तारीख तक गरज और बिजली के साथ भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान तेज हवाओं के चलने के साथ-साथ ओलावृष्टि की संभावना भी जताई जा रही है। पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और ओडिशा में बारिश के साथ बिजली भी चमक सकती है। खासकर, गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में 20 और 21 मार्च को ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!