Monday, 05 Oct 2026

तेलंगाना के विधायक टी राजा ने BJP से दिया इस्तीफा

हैदराबाद (30 जून  25)। तेलंगाना के बीजेपी विधायक टी राजा गोशामहल विधायक और भाजपा के चर्चित नेता टी राजा सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वे लंबे समय से विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहे हैं। राजा सिंह ने अपने इस्तीफे की कॉपी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि वे केवल अपने लिए नहीं, बल्कि उन कई कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए बोल रहे हैं जो भाजपा में विश्वास रखते थे, लेकिन अब निराश हैं।

कुछ दिन पहले राजा सिंह ने पार्टी नेतृत्व से अनुरोध किया था कि उन्हें तेलंगाना भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए। उन्होंने कहा था कि कई कार्यकर्ता उनसे संपर्क कर इस पद पर देखना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर वे अध्यक्ष बनाए गए तो पार्टी में गोरक्षा विंग की स्थापना करेंगे और हिंदुत्व को पार्टी की पहचान बनाएंगे। हालांकि, भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने तेलंगाना भाजपा का नया अध्यक्ष एन. रामचंदर राव नियुक्त करने का फैसला किया है। रामचंदर राव हाई कोर्ट के अधिवक्ता और पूर्व विधान परिषद सदस्य हैं, और पार्टी के अंदर विवादों से दूर रहने वाले नेता माने जाते हैं। उनकी नियुक्ति लगभग तय मानी जा रही है। इससे पहले केंद्रीय नेतृत्व द्वारा बंदी संजय, ईटाला राजेंद्र और अरविंद धर्मपुरी को भी अध्यक्ष पद के लिए संभावित माना गया था।

Tags:

Follow us

This question is not available..!