Monday, 05 Oct 2026

दिग्विजय सिंह ने त्रासदी के लिए स्थानीय नेताओं को ठहराया दोषी

भोपाल (04 जनवरी 26)। इंदौर में दूषित पानी मामले में हो रही लगातार मौतों को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को भी मध्य प्रदेश सरकार पर अपना हमला जारी रख। पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने इस घटना के लिए शहर के महापौर, पार्षद और स्थानीय नेताओं को दोषी ठहराया।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि इंदौर के मेयर और एक स्थानीय बीजेपी नेता इस दुखद घटना के लिए जिम्मेदार हैं। कई लोगों की मौत पर दुख जताते हुए उन्होंने मांग की कि सभी जिम्मेदार लोगों, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी, मेयर और अन्य स्थानीय प्रतिनिधि शामिल हैं, को जिम्मेदार ठहराया जाए और उन्हें सजा दी जाए। सिंह ने शनिवार को भोपाल में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, 'इंदौर की घटना बेहद निंदनीय है। इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। जिस तरह से इंदौर के मेयर और स्थानीय प्रतिनिधियों ने वहां व्यवहार किया, वह बेहद दुखद है।' इससे पहले शुक्रवार को, एक अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने मध्य प्रदेश सरकार पर इंदौर में हुई भयानक घटना के पीछे की सच्चाई छिपाने का आरोप लगाया, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी।

Tags:

Follow us

This question is not available..!