इंदौर (15 सितंबर 25)। इंदौर प्रेस क्लब के बहुचर्चित चुनाव में दीपक कर्दम अध्यक्ष गए। साथ ही संजय त्रिपाठी और प्रियंका पांडे उपाध्यक्ष, प्रदीप जोशी महासचिव,अभिषेक चेडके़ सचिव एवं मुकेश तिवारी कोषाध्यक्ष गए। इसी तरह कार्यकारिणी में पूनम शर्मा, प्रमोद दीक्षित, अभय तिवारी, मनीष मक्खर, अंशुल मुकाती, श्याम कामले और विजय भट्ट ने जीत हासिल की। इस चुनाव में अध्यक्ष पद त्रिकोणीय मुकाबला था। वही अन्य पदों पर भी काफी कश्मकश थी। रविवार को हुए मतदान में कुल 799 मत पड़े। नतीजों की घोषणा के साथ ही स्पष्ट हो गया कि पत्रकारों ने अपने संगठन की बागडोर दीपक कर्दम के हाथों में सौंपी है। उन्हें सबसे अधिक 321 मत प्राप्त हुए। प्रतिद्वंदी उम्मीदवार अंकुर जायसवाल ने 258 मत हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि हेमंत शर्मा को 208 मत मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे।