Monday, 05 Oct 2026

दूषित पानी: विजयवर्गीय के बंगले की नेम प्लेट पर पोती कालिख

भोपाल (03 जनवरी 26)। इंदौर में दूषित पानी पीने से हो रही मौतों को लेकर भाजपा सरकार चौतरफा घिर गई है। एक तरफ लगातार कांग्रेस सरकार को घेर रही है, जीतू पटवारी विजयवर्गीय के इस्तीफे और महापौर के खिलाफ एफआईआर पर अड़े हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा के नेता भी लापरवाही के लिए अधिकारियों और स्थानीय नेताओं को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इसी बीच सपा ने भी मोर्चा खोल दिया है।

 भोपाल में सपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव अपने कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बंगले पहुंचे और बंगले के बाहर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बंगले के सामने मंत्री विजयवर्गीय की फोटो जलाई और उनके नेम प्लेट पर मिट्टी भी पोती है। दूषित पानी और घंटा वाले बयान को लेकर कार्यकर्ताओं ने बंगले पर धरना प्रदर्शन शुरू किया। सपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने आरोप लगाते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को किया बर्खास्त करने और महापौर को भी हटाने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित और मृतकों के परिजनों को कम से कम 50 लाख का मुआवजा देने की मांग उठाई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रहा वहीं पुलिस से सपा प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई। लेकिन कार्यकर्ता नेम प्लेट के बाद तमाम फोटो पर कालिक पोतने में कामयाब रहे। झड़प के बाद पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष को हिरासत में लिया।

Tags:

Follow us

This question is not available..!