Monday, 05 Oct 2026

नबीन जी मेरे नए बॉस और मैं कार्यकर्ता : नरेंद्र मोदी

नईदिल्ली (20 जनवरी 26)। भारतीय जनता पार्टी ने विधिवत नितिन नबीन को पार्टी का नया अध्यक्ष चुन लिया। उन्हें एक गरिमामयी समारोह में चुने जाने का प्रमाण पत्र सौंप दिया गया। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। समारोह को निवृतमान अध्यक्ष जेपी नड्डा, पीएम मोदी और नए अध्यक्ष नितिन नबीन ने संबोधित किया। इस दौरान PM मोदी ने बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर मंच से एक बड़ा बयान दिया है। पीएम ने कहा कि नितिन मेरे बॉस हैं और मैं उनका कार्यकर्ता। उन्होंने यह भी कहा कि मैंने नबीन जी को अपने कार्यों की जानकारी दी है, अब वे मेरी सीआर लिखेंगे। साथ ही मेरे लिए भविष्य की कार्ययोजना भी प्रस्तावित करेंगे। 

पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद नए अध्यक्ष नितिन नबीन के मंच से संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान पीएम के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए एक किस्सा शेयर किया। नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में अपने पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि जब वे राष्ट्रीय महासचिव थे, तब गुजरात के आनंद में एक 'सद्भावना मिशन' कार्यक्रम के दौरान उन्हें पहली बार पीएम मोदी (तब गुजरात के मुख्यमंत्री) के करीब आने का मौका मिला था। नबीन ने कहा, 'मैंने देखा कि उस कार्यक्रम में मोदी जी प्रत्येक व्यक्ति की बात को बहुत ध्यान से सुन रहे थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब हम उनके ग्रीन रूम में मिले, तो उन्होंने बड़ी भावुकता से हमें समझाया कि आखिर गुजरात के कोने-कोने से इतने लोग वहां क्यों आए थे और उनकी भावनाएं क्या थीं।' उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि राजनीति में कोई शॉर्टकट नहीं होता, यह लॉन्ग मैराथन के समान। उन्होंने कहा कि राजनीति सत्ता की साधना हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं की हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि भाजपा का वॉच टॉवर बेहद स्टॉन्ग है, इसलिए अपना काम करते रहिये, अच्छा फल मिलकर रहेगा। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह नितिन गडकरी, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!