Sunday, 04 Oct 2026

नयनार नागेन्द्रन तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष

चेन्नई (12 अप्रैल 25)। तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी ने नेतृत्व में बड़ा बदलाव करते हुए नए चेहरे को जिम्मेदारी सौंपी है। संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति को धार देने के मकसद से पार्टी ने नयनार नागेन्द्रन को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। बीजेपी की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, अध्यक्ष पद के लिए केवल नयनार नागेन्द्रन ने ही नामांकन दाखिल किया था। किसी अन्य दावेदार के न होने के चलते उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। 

भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु में एक अहम बदलाव करते हुए नयनार नागेन्द्रन को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। लेकिन सवाल उठता है - आखिर कौन हैं नयनार नागेन्द्रन, और क्या है उनका राजनीतिक सफर? नयनार नागेन्द्रन राजनीति में कोई नया नाम नहीं हैं। एक समय वे अन्नाद्रमुक (AIADMK) के कद्दावर नेता रह चुके हैं और मंत्री पद भी संभाल चुके हैं। लेकिन 2017 में उन्होंने अन्नाद्रमुक को अलविदा कहकर बीजेपी का दामन थाम लिया। यही कदम उनके सियासी करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।


Tags:

Follow us

This question is not available..!