Monday, 05 Oct 2026

पश्चिम एशिया से नहीं गुजरेंगे Air India के विमान

नईदिल्ली (23 जून 25)। ईरान-इज़रायल युद्ध में अमेरिका की सीधी एंट्री के बाद मध्य पूर्व (पश्चिम एशिया) में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। इसी के चलते टाटा समूह की एयरलाइन एयर इंडिया ने रविवार को एक अहम फैसला लेते हुए कहा कि वह अब अपनी फ्लाइट्स को ईरान, इराक और इज़रायल के हवाई क्षेत्रों से नहीं गुजारेगी। 

यह निर्णय उत्तर अमेरिका और यूरोप जाने वाली फ्लाइट्स पर लागू होगा। साथ ही: फारस की खाड़ी के कुछ हिस्सों से भी उड़ानों का मार्ग बदला जाएगा। इसका असर संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कतर, ओमान और कुवैत जैसी जगहों की उड़ानों पर भी पड़ेगा। एयर इंडिया ने कहा है कि वैकल्पिक मार्गों के इस्तेमाल से: उड़ानों की कुल दूरी और समय दोनों बढ़ सकते है। यात्रियों को लंबा सफर करना पड़ सकता है। कुछ उड़ानों में ईंधन की खपत और संचालन लागत भी बढ़ सकती है। सूत्रों के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी कुछ फ्लाइट्स को 'कम लोड फैक्टर' (यानी कम यात्रियों की संख्या) और पश्चिम एशिया के हवाई क्षेत्र में बढ़ती भीड़ के चलते रद्द कर दिया है। हालांकि, एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से उड़ान रद्द करने पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन यात्रियों को रद्दीकरण की जानकारी पहले से दी जा रही है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!