लंदन (26 अप्रैल 25)। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुआ हमला अब भी हर भारतवासियों को कचोट रहा है और हर भारत का व्यक्ति सरकार से एक ठोस कर्रवाई की उम्मीद लगाए बैठा है। इस हमले का देश में नहीं बल्कि विदेश में भी विरोध किया जा रहा है। इसी बीच एक ऐसी वीडियो सामने आई हो जो यह साबित कर दिया है कि पाकिस्तानी अधिकारी और आतंकवादियों में कोई फर्क नहीं है। अभी भी 27 लोगों की मौत पाक अधिकारियों को बस एक मजाक लग रहा है।
दरअसल, हमले को लेकर लंदन स्थित पाकिस्तानी दूतावास से सामने भारतीय शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान एक पाकिस्तानी दूत ने भारतीय को भड़काने की कोशिश की है। लंदन में पाकिस्तानी सेना के डिफिस अतारी ने भारतीय प्रदर्शनकारियों की तरफ इशारा करते हुए खुलेआम उनका गला काटने का इशारा किया। यह इशारा करने वाले अधिकारी कर्नल तैमूर राहत है। जो ब्रिटेन में पाकिस्तान मिशन में पाकिस्तानी थत सेना, वायु सेना और थल सेना के अतामी हैं। इस हरकत के बाद ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तानी आतंकियों और अधिकारियों में कोई फर्क नहीं है। इस पूरी घटना की फुटेज में देखा जा सकता है कि पाक अधिकारी अभिनंदन की तस्वीर लेकर बाहर आए, जिस पर 'चाय शानदार है' लिखा था और फिर उन्होंने भारतीय का सिर काटने का इशारा किया। इस घटना ने साबित कर दिया है कि बेधार्म पाकिस्तानियों के खून में आतंक दौड़ता है।