Monday, 05 Oct 2026

पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन, एक दिन का शोक

अहमदाबाद (15 जून 25)। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की विमान दुर्घटना में मौत हो गई है। इस दुखद हादसे के बाद राज्य सरकार ने कल (सोमवार) को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। पूर्व मुख्यमंत्री रूपाणी उक्त विमान से अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। यह भी पता चला है कि उनका लंदन जाने का कार्यक्रम पहले किसी अन्य तिथि को था, जिसे कैंसल कर 12 जून किया गया और यह  जिंदगी का आखिरी सफर साबित हुआ। 

अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे का शिकार हुए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का डीएनए टेस्ट मैच हो गया है। गृह मंत्री हरश संघवी ने डीएनए मैच होने की पुष्टि की है। रविवार शाम परिवार को उनका पार्थिव सौंपा गया। विजय रूपाणी एयर इंडिया की उसी फ्लाइट में थे, जो अहमदाबाद में लंदन के लिए रवाना होने से कुछ मिनट बाद क्रैश हुई। प्लेन में 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 लोग मारे गए। प्लेन दुर्घटना में सिर्फ एक व्यक्ति जिंदा बचा। दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया। इसके अलावा इस हादसे में 50 से अधिक अन्य लोग भी मारे गए, जिनमें 20 से अधिक चिकित्सक और चिकित्सा छात्र शामिल हैं। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!