Saturday, 10 Oct 2026

प्रेम प्रसंग मामला सुलझाने बैठी पंचायत में संग्राम

उज्जैन (08 सितंबर 25)। घटिया थाना क्षेत्र में एक प्रेम प्रसंग के मामले को सुलझाने के लिए बुलाई गई बंजारा समाज की पंचायत में बवाल मच गया। पंचायत में दोनों पक्षों में जमकर पथराव और मारपीट हुई, जिसमें 6 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया और केस दर्ज किया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, घटिया थाना क्षेत्र की पंचायत के पास बंजारा समाज की एक पंचायत बुलाई गई थी. इस पंचायत में उज्जैन के भैरवगढ़ थाना क्षेत्र का लड़के और शाजापुर क्षेत्र की लड़की के बीच प्रेम प्रसंग के मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही थी, जो भाग गए थे। पंचायत में दोनों पक्षों ने अपनी बात रखी, लेकिन जब एक पक्ष ने मामला सुलझाने के नाम पर पैसों की डिमांड की तो मामला बिगड़ गया और बवाल खड़ा हो गया। इस विवाद में देखते ही देखते पत्थर लाठियां चलने लगीं। झगड़े में दोनों पक्षों के 50 से ज्यादा लोग शामिल थे। घटिया थाना पुलिस ने विवाद की जानकारी लगते ही उन्होंने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर विवाद कर रहे लोगों को पंचायत भवन के बाहर किया। घटिया थाना प्रभारी कारण कुवाल ने बताया कि बंजारा समाज की पंचायत के दौरान यह विवाद हुआ था, जिसमें किशन बंजारा की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ पत्थरबाजी, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। इस घटना में लगभग आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!