Saturday, 10 Oct 2026

बिहार में दो चरणों में होगा मतदान

नईदिल्ली (06 अक्टूबर 25)।  निर्वाचन आयोग (EC) ने सोमवार को बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनावों की तारीखों की घोषणा के लिए प्रेस कांफ्रेस कर ऐलान कर दिया है। कमिशन के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव संबंधी विस्तृत जानकारी दी। इलेक्शन कमिशन के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार में दो चरणों में मतदान होगा। बिहार में पहले चरण का मतदान 121 सीटों पर 6 नवंबर को, दूसरे चरण का मतदान 122 सीटों पर 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

राज्य की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि छह नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए अधिसूचना 10 अक्टूबर को जारी की जायेगी और नामांकन 17 अक्टूबर तक कराये जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 18 अक्टूबर को होगी और नाम 20 अक्टूबर तक वापस लिए जा सकेंगे। दूसरे चरण में 11 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी की जायेगी और नामांकन 20 अक्टूबर तक किया जा सकेगा। नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर को होगी तथा 23 अक्टूबर तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुताबिक, बिहार में 7.4 करोड़ मतदाता है। 14 हजार मतदाता 100 साल से ज्यादा उम्र के है। किसी भी बूथ पर 1200 से ज्यादा मतदाता नहीं होंगे। बिहार में 40 विधानसभा सीटें आरक्षित है। 14 लाख मतदाता पहली बार वोट देंगे। हर बूथ पर वेबकास्टिंग होगी। ज्ञानेश कुमार ने बताया SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची सभी राजनीतिक दलों को दे दी गई है। नामांकन दाखिल करने की तिथि के बाद जारी होने वाली मतदाता सूची अंतिम होगी।" साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव में अफवाह फैलानों पर कड़ी कार्रवाई होगी। राज्य में कुल 90,712 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 


Tags:

Follow us

This question is not available..!