Saturday, 03 Oct 2026

भाजपा सरकार पर जीतू पटवारी के गंभीर आरोप

इंदौर (22 अप्रैल 26)। भाजपा सरकार पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने तंज कसा है। जीतू पटवारी ने कहा कि बीजेपी सरकार आदिवासियों पर पेशाब और अत्याचार करती है। वहीं, आगे कहा कि गूगल भी बताता है कि भारतीय जनता पार्टी बलात्कारियों व अत्याचारियों की पार्टी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी के नेता सत्ता के घमंड की वजह से पागल हाथी की तरह घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रीतम लोधी के बेटे का केस, कैलाश विजयवर्गी के बेटे का केस और खंडवा के भाजपा नेता के बेटे का मामले की बात कही। उन्होंने कहा कि गूगल पर सर्च किया जाए तो 500 मामलों में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं, उनके बेटे या उनके रिश्तेदारों के नाम सामने आएगे। जीतू पटवारी का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर साल दो चार अधिकारियों की हत्या करती है। वहीं, आगे बीजेपी के लोगों पर आदिवासियों पर पेशाब करने और उन पर अत्याचार करने का आरोप भी लगाया है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!