Monday, 28 Sep 2026

भारत में लॉन्च हुई ओजेम्पिक की दवा

नईदिल्ली (14 दसंबर 25)। दुनियाभर में लोकप्रिय डायबिटीज की दवा ओजेम्पिक अब भारत में भी उपलब्ध हो गई है। नोवो नॉर्डिस्क ने इसे भारत में लॉन्च कर दिया है। यह दवा शुगर कंट्रोल करने के साथ-साथ वजन घटाने में भी मददगार मानी जा रही है। इस दवा के माध्यम से डायबिटीज रोगियों और मोटापे से परेशान लोगों को इलाज में नया विकल्प मिलेगा।

ओजेम्पिक में सक्रिय घटक सेमाग्लूटाइड है, जो शरीर में प्राकृतिक रूप से मौजूद GLP-1 हार्मोन की तरह काम करता है। यह हार्मोन भूख को नियंत्रित करता है और शुगर लेवल को संतुलित रखता है। जब व्यक्ति कम भोजन करता है, तो शरीर में कैलोरी की खपत भी कम हो जाती है, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। इस दवा का यह असर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो डायबिटीज के साथ-साथ वजन कम करने की प्रक्रिया में हैं।

भारत में कीमत और डोज- 0.25 एमजी हफ्ते की डोज 2,200 रुपये,  0.5 एमजी हफ्ते की डोज 2,540 रुपये और 1 एमजी हफ्ते की डोज 2,800 में प्राप्त होगी। ओजेम्पिक की डोज मरीज की मेडिकल हिस्ट्री, मोटापे और डायबिटीज के प्रकार के अनुसार डॉक्टर तय करते हैं। यदि कोई व्यक्ति एक महीने या छह महीने तक दवा का सेवन करता है, तो डोज की कुल कीमत भी उसी के अनुसार बढ़ती है।

सावधानियां और चेतावनी- दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में मेडिसिन विभाग के डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि ओजेम्पिक का भारत में लॉन्च होना अच्छी खबर है, लेकिन इसे किसी भी व्यक्ति को बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं लेना चाहिए। यह जरूरी नहीं कि दवा सभी व्यक्तियों पर समान रूप से असर करेगी। इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। उन लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए जिनके पेट की गंभीर बीमारियां हैं या जिनका शुगर लेवल अत्यधिक बढ़ा हुआ है। दवा लेने से पहले डॉक्टर से परामर्श आवश्यक है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!