Tuesday, 06 Oct 2026

भूकंप के तेज़ झटकों से दहला तुर्किए

नईदिल्ली (16 मई 25)। तुर्किए में एक बार फिर भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए हैं। गुरुवार को आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई। हालांकि, फिलहाल किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन भूकंप ने एक बार फिर लोगों को डर के साए में जीने को मजबूर कर दिया है। तुर्किए की ज़मीन पहले भी कई बार तेज़ और विनाशकारी भूकंपों से दहल चुकी है। इसका मुख्य कारण यह है कि तुर्किए एनाटोलियन प्लेट पर स्थित है, जो अफ्रीकी और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट्स के बीच फंसी हुई है। इसी कारण यहां लगातार भूकंपीय गतिविधियां होती रहती हैं। 6 फरवरी 2023 को आए भूकंप की तीव्रता 7.8 थी। इसके बाद एक और 7.5 तीव्रता का झटका भी महसूस किया गया। इस हादसे में 50,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी, जबकि लाखों लोग प्रभावित हुए थे। यह तुर्किए के इतिहास का सबसे घातक भूकंप माना जाता है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!