Friday, 09 Oct 2026

मप्र में 5 लाख लाड़ली बहनाओं को मिलेगा पक्का घर

भोपाल (24 अक्टूबर 25)। मध्यप्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं को एक और बड़ी सौगात दी है। अब इस योजना से लाभान्वित महिलाओं को पक्का मकान भी दिया जाएगा। सरकार ने इसके पहले चरण में 5 लाख महिलाओं की सूची जारी की है, जिनके लिए जल्द ही आवास निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।

योजना के तहत मध्यप्रदेश की वही महिलाएं पात्र होंगी, जो कच्चे घर में रह रही हैं। जिन महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है, उन्हें इस योजना से जोड़ा जाएगा। सरकार की ओर से कहा गया है कि पहले चरण में 5 लाख महिलाओं के लिए आवास निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसके बाद अन्य पात्र महिलाओं के नाम लिस्ट में जोड़े जाएंगे। राज्य सरकार का दावा है कि यह पहल लाड़ली बहनों के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है। इस योजना से गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को अपने घर का सपना पूरा करने में मदद मिलेगी। ‘लाड़ली बहना योजना’ के तहत राज्य सरकार पहले से ही महिलाओं को मासिक आर्थिक सहायता दे रही है। अब आवास का लाभ जोड़कर योजना को समग्र महिला कल्याण कार्यक्रम के रूप में विस्तार दिया जा रहा है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!