Saturday, 03 Oct 2026

मोदी ने आईपीकेएफ स्मारक का दौरा किया

कोलंबो (06 अप्रैल 25)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलंबो में आईपीकेएफ स्मारक का दौरा किया और पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने भारतीय शांति सेना के उन बहादुर सैनिकों की सराहना की जिन्होंने श्रीलंका की शांति, एकता और क्षेत्रीय अखंडता की सेवा में अपने प्राणों की आहुति दी।

एक्स पर पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, 'कोलंबो में  आईपीकेएफ स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। हम भारतीय शांति सेना के उन बहादुर सैनिकों को याद करते हैं, जिन्होंने श्रीलंका की शांति, एकता और क्षेत्रीय अखंडता की सेवा में अपने प्राणों की आहुति दी। उनका अटूट साहस और प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।'

Tags:

Follow us

This question is not available..!