नईदिल्ली (10 मई 25)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, पाकिस्तान ने 9 मई की रात जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन हमले और गोलीबारी की। जम्मू-श्रीनगर,राजस्थान, फिरोजपुर में ड्रोन हमले हुए हैं। जिसे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। फिरोजपुर में भारतीय सेना ने कुछ पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए हैं। वहीं इन सबके रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को सीडीएस और तीनों सेना प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे।