Thursday, 08 Oct 2026

राजस्थान के माउंटआबू में पारा शून्य पहुंचा

माउंटआबू (20 नवंबर 25)। राजस्थान में मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक 21 और 22 नवंबर को राज्य के उत्तर-पूर्वी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि अधिकतर जिलों में ठंड से मामूली राहत मिलेगी, लेकिन माउंटआबू में लगातार चौथे दिन भी न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में दिन का मौसम सुहावना रहेगा, जबकि रातें ठंडी बनी रहेंगी। उत्तरी और पश्चिमी जिलों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।

जयपुर में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में सुबह-शाम हल्की सर्दी महसूस हो रही है और मौसम शुष्क बना हुआ है। विभाग ने अनुमान जताया है कि जयपुर में अगले दो से तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। चूरू, झुंझुनू, नागौर, पाली, सीकर और टोंक में न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि दिन का तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। उत्तर-पश्चिमी जिलों चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 29-31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर, अजमेर और जोधपुर में न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, वहीं अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।

Tags:

Follow us

This question is not available..!