नईदिल्ली (04 फरवरी 26)। संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने मर्यादाएं तोड़ी और केंद्रीय मंत्री को अपमान जनक शब्द कहे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार दोस्त बताया। इस बात का जवाब देते हुए बिट्टू ने भी राहुल को देश का दुश्मन कहा। रवनीत सिंह बिट्टू का राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प रहा है।
रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बेअंत सिंह के पोते हैं और तीन बार कांग्रेस के टिकट पर सांसद रह चुके हैं। उन्होंने 2009 में आनंदपुर साहिब और 2014 व 2019 में लुधियाना से जीत दर्ज की। बिट्टू ने 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया था।हालांकि वे 2024 का चुनाव लुधियाना से हार गए थे, लेकिन बीजेपी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें राज्यसभा के जरिए केंद्र में रेल तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी।
यह भिड़ंत तब हुई जब संसद में आठ विपक्षी सांसदों के निलंबित किया गया। राहुल गांधी द्वारा बिट्टू को 'गद्दार' कहना उनकी पुरानी पार्टी निष्ठा को लेकर कटाक्ष था, जबकि बिट्टू का 'देश का दुश्मन' कहना राहुल गांधी के विदेशी दौरों पर दिए गए बयानों की ओर इशारा माना जा रहा है।