Thursday, 01 Oct 2026

सीएम सोरेन ने पत्नी संग बासुकीनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

दुमका (13 दिसंबर 24)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन ने आज दुमका जिला स्थित बासुकीनाथ धाम मंदिर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की। तीर्थ पुरोहितों ने पूरे विधान के साथ पूजन कार्य संपन्न कराया। मुख्यमंत्री सोरेन ने बाबा भोलेनाथ से राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की मंगलकामना की। इससे पूर्व दुमका जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिवादन करते हुए उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!