Sunday, 04 Oct 2026

सीजफायर के बावजूद प्रतिबंध जारी रहेंगे

नईदिल्ली (10 मई 25)। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच 10 मई को शाम 5 बजे दोनों देशों के बीच सीजफायर की घोषणा की गई है। हालांकि यह कदम एक महत्वपूर्ण मोड़ है, लेकिन भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जो कुछ अहम फैसले लिए थे, जैसे सिंधु जल समझौता रद्द करना और पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करना, वे अभी भी कायम रहेंगे। यह बैन पाकिस्तान के लिए अब भी एक बड़ा सिरदर्द बनकर रहेगा। आइए, जानें कि कौन-कौन से फैसले पाकिस्तान पर लागू रहेंगे और उनका असर क्या होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के ऐलान के बाद दोनों देशों के सैन्य अभियान को रोक दिया जाएगा, लेकिन भारत ने पाकिस्तान पर जो कुछ प्रतिबंध लगाए थे, उन्हें अभी भी बरकरार रखा है। इस फैसले का पाकिस्तान पर गहरा असर पड़ेगा, खासकर उन बैंकों और समझौतों पर, जिनका उसे अब तक लाभ मिल रहा था।


 

Tags:

Follow us

This question is not available..!