Sunday, 04 Oct 2026

हूती हमले के जवाब में इजराइल का पलटवार

हुदैदाह (06 मई 25)। इजराइल ने देर रात यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा दागी गई मिसाइल का जवाब देते हुए यमन के हुदैदाह बंदरगाह पर बड़ा हवाई हमला किया। यह मिसाइल इज़राइल के मुख्य बेन गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास गिरी थी। हमला इतना जबरदस्त था कि बंदरगाह पर आग का बड़ा गोला और आसमान में धुएं का गुबार देखा गया।

इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस हमले के बाद सख्त प्रतिक्रिया दी और कहा कि इज़राइल अपने ऊपर हुए हमले का पूरा जवाब देगा। नेतन्याहू ने कहा, 'हम अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे। हूती विद्रोहियों को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।' रविवार को हूती विद्रोहियों ने यमन से एक बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की, जो इज़राइल के तेल अवीव शहर के पास स्थित बेन गुरियन एयरपोर्ट के नजदीक गिरी। यह पहला मौका था जब यमन से दागी गई कोई मिसाइल इज़राइल की सुरक्षा प्रणाली से बचकर अपने लक्ष्य तक पहुंच गई। इससे पहले दागी गई ज्यादातर मिसाइलें इज़राइली एयर डिफेंस सिस्टम ने रास्ते में ही नष्ट कर दी थीं।

Tags:

Follow us

This question is not available..!