Monday, 05 Oct 2026

हेमंत खंडेलवाल बने मप्र भाजपा के अध्यक्ष

भोपाल (01 जुलाई 25)। मध्य प्रदेश भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। हेमंत खंडेलवाल के नाम पर मुहर लग चुकी है। वे मध्य प्रदेश के 18वें भाजपा अध्यक्ष बने हैं। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद से मध्य प्रदेश की सियासत में उनके नाम पर अटकलें लगाई जा रही थी। आखिरकार बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के नाम पर सहमति बनी और प्रदेश को नया कप्तान मिल गया।

जानिए कौन है हेमंत खंडेलवाल ?

हेमंत खंडेलवाल का जन्म 2 सितंबर 1964 को उत्तरप्रदेश के मथुरा में हुआ। वे पूर्व सांसद विजय कुमार खंडेलवाल के बेटे है। उन्होंने बी.कॉम, एलएलबी, जेएच गवर्नमेंट कॉलेज, बैतूल से शिक्षा ग्रहण की है। वे संघ पृष्ठभूमि से आते हैं। उनकी संघ के अलावा पार्टी संगठन में भी मजबूत पकड़ है। वे एक बार सांसद और बैतूल विधानसभा से दो बार के विधायक हैं। वर्तमान में कुशाभाऊ ठाकरे ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। उनके पिता विजय कुमार बैतूल लोकसभा से तीन बार सांसद रह चुके हैं। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि राजनीति उनकी काफी मजबूत पकड़ है। पिता के निधन के बाद हेमंत ने बैतूल लोकसभा से उपचुनाव लड़ा और निर्वाचित होकर सांसद बने। इसके बाद वह बैतूल विधानसभा से दूसरी बार के विधायक हैं।

राजनीतिक सफर- 14वीं लोकसभा के उपचुनाव में हेमंत खंडेलवाल (2007 से 2009 तक) बैतूल और हरदा हरसूद लोक सभा के सासंद निर्वाचित हुए। 2010 से 2013 तक बैतूल के जिलाध्यक्ष रहे। 2013 से 2018 तक बैतूल (131) से विधायक निर्वाचित हुए। 2014 से 2018 तक मध्यप्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष रहे। 2021 पश्चिम बंगाल चुनाव में प्रवासी कार्यकर्ता का प्रभार मिला। 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 15 जिलों के समन्वय प्रभारी बनाए गए                2023 बैतूल विधान सभा (131) से विधायक निर्वाचित हुए और वर्तमान में कुशाभाऊ ठाकरे ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं।

Tags:

Follow us

This question is not available..!