Monday, 28 Sep 2026

Meta के पब्लिक पॉलिसी हेड को किया समन

नईदिल्ली (05 अगस्त 26)। बीते दिनों पीएम मोदी का वीडियो रिमूव किए जाने और बाद में इसे बहाल करने का मामला सामने आया था। इस संबंध में खबर सामने आई है कि  मेटा के  पब्लिक पॉलिसी हेड जोएल कपलान को समन जारी कर कल कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है।

सूत्रों के मुताबिक, सरकार यह समझना चाहती है कि मेटा का एल्गोरिदम कैसे काम करता है और क्यों कुछ कंटेंट को उसके प्लेटफॉर्म पर ज़्यादा विज़िबिलिटी मिलती है। अधिकारियों के उन कई शिकायतों पर चिंता जताने की उम्मीद है जिनमें आरोप लगाया गया है कि कुछ पोस्ट - जिनमें सरकार की आलोचना करने वाले पोस्ट भी शामिल हैं को ज़रूरत से ज़्यादा ट्रैक्शन (ध्यान/रिस्पॉन्स) मिलता है। अधिकारियों ने कहा कि सरकार मेटा से उस टेक्निकल गड़बड़ी के बारे में लिखित जानकारी चाहती है जिसका ज़िक्र कंपनी ने किया था। इसके साथ ही पीएम मोदी के हटाए गए पोस्ट के मामले में भी लिखित में माफी मांगी जा सकती है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!