Monday, 28 Sep 2026

MP बोर्ड की10वीं-12वीं की परीक्षा की तारीख तय

भोपाल (14 अगस्त 26)। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा मंडल ने दसवीं बारहवीं के छात्रों की बोर्ड परिक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, 12वीं के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 17 फरवरी 2027 से शुरू होंगी, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। वहीं जारी सूची में परीक्षा की टाइमिंग का भी जिक्र है जिसके मुताबिक, हायर सकेंडरी और हाई स्कूल दोनों ही कक्षाओं के विद्यार्थियों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र और 8:30 बजे तक परीक्षा कक्ष में पहुंचना होगा। 8:45 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। 8:45 बजे प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा और 8:55 बजे उत्तरपुस्तिका दी जाएगी।

Tags:

Follow us

This question is not available..!