Sunday, 04 Oct 2026

अफगानिस्तान में पाक लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट बंदी

जलालाबाद (28 फरवरी 26)। शनिवार सुबह इज़राइल-अमेरिका-ईरान के बीच पूर्वी अफगानिस्तान के रणनीतिक शहर जलालाबाद में एक पाकिस्तानी लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से सनसनी फैल गई। समाचार एजेंसी एएफपी के हवाले से अफगान सैन्य व पुलिस सूत्रों ने दावा किया कि पायलट को जीवित पकड़कर बंदी बना लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हवाई अड्डे के पास दो जोरदार विस्फोट हुए। धमाकों से पहले आसमान में जेट की आवाज गूंजी और कुछ ही देर बाद क्रैश की सूचना आई।

जलालाबाद, नंगरहार प्रांत की राजधानी, काबुल और पाक सीमा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित अहम केंद्र है- यह की घटना सीधे सैन्य पहुंच और कड़े प्रतिरोध का संकेत मानी जा रही है। पाकिस्तान के राज्य मंत्री तलाल चौधरी ने टीवी कार्यक्रम में कहा कि जब तक तालिबान 'गुरिल्ला मानसिकता' नहीं छोड़ता, नीति नहीं बदलेगी। उन्होंने कहा, 'यह युद्ध जीता जाएगा… जरूरत पड़ी तो कठोर दृष्टिकोण अपनाकर इसे समाप्त करेंगे।' अफगान विदेश मंत्रालय के अधिकारी ज़ाकिर जलाली ने बताया कि सैन्य कार्रवाई के साथ सक्रिय कूटनीति भी जारी है। काबुल ने Turkey, Qatar और Saudi Arabia के विदेश मंत्रियों से परामर्श किया है। तालिबान प्रशासन का कहना है कि उनकी कार्रवाई 'रक्षात्मक' है और पाकिस्तानी घुसपैठ के जवाब में की गई है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!