Sunday, 04 Oct 2026

अफगान पर पाक हवाई हमलों की भारत ने की निंदा

नईदिल्ली (15 मार्च 26)। भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान की ओर से किए गए हालिया हवाई हमलों की कड़ी आलोचना की है। भारत का कहना है कि इन हमलों में कई निर्दोष नागरिकों की जान गई है और नागरिक ढांचे को भी भारी नुकसान पहुंचा है। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि इस तरह के हमले किसी भी देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के खिलाफ हैं। 

मंत्रालय ने इसे आक्रामक कार्रवाई बताते हुए चिंता जताई कि इस घटना से क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई हमलों में कई आम लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा कई घरों और अन्य नागरिक सुविधाओं को भी नुकसान पहुंचा है। भारत ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि किसी भी संघर्ष में आम नागरिकों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में स्पष्ट कहा कि भारत अफगानिस्तान की संप्रभुता और उसकी क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने की बात हमेशा करता रहा है। भारत ने सभी पक्षों से अपील की है कि वे अफगानिस्तान की स्वतंत्रता और स्थिरता को बनाए रखने के लिए जिम्मेदारी से कदम उठाएं।

Tags:

Follow us

This question is not available..!