Sunday, 04 Oct 2026

अब बेटियों के कन्यादान में देंगे सिंदूर की डिब्बी

लखनऊ (27 मई 25)। यूपी सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से प्रेरणा लेकर एक खास फैसला लिया है। जहां हमारे जवानों ने सीमा पर दुश्मनों को हराया, अब उसी नाम का उपयोग देश की बेटियों की खुशियों के लिए किया जाएगा। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत अब सिर्फ आर्थिक मदद ही नहीं, बल्कि ‘सिंदूर की डिब्बी’ भी दी जाएगी। सिंदूर हमारे समाज में शादी और सुहाग की पहचान होती है। इस डिब्बी के जरिए सरकार यह संदेश देना चाहती है कि बेटी का सम्मान और सुरक्षा बहुत जरूरी है। 

कैबिनेट मंत्री असीम अरुण ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर हमारे वीर जवानों की बहादुरी की मिसाल है। अब हम चाहते हैं कि बेटियों के माथे का सिंदूर भी उसी सम्मान और गर्व के साथ दिया जाए। इस योजना में मिलने वाली आर्थिक मदद भी बढ़ाकर 51,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये की जाएगी। यह योजना उन परिवारों के लिए बहुत मददगार साबित होगी, जिनके पास दहेज देने के लिए ज्यादा पैसा नहीं है, लेकिन वे अपनी बेटी की शादी में उसका सम्मान और खुशी चाहते हैं। अब सिंदूर जो पहले मां की गोद से चुपचाप बेटी के बैग में जाता था, वह अब सरकार की तरफ से एक खास उपहार के रूप में दिया जाएगा। यह पहल सिर्फ शादी की रस्म नहीं, बल्कि देशभक्ति और संस्कृति का मेल है। यह दिखाता है कि जहां हमारे जवान देश की रक्षा कर रहे हैं, वहीं सरकार भी घर-घर बेटियों की खुशियों और सम्मान का ख्याल रख रही है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!