Sunday, 04 Oct 2026

इजराइल का लेबनान पर हमला, 26 की मौत

बैरुत (09 मार्च 26)। दक्षिणी लेबनान में रातभर चले इज़राइली हवाई हमलों में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि कई कस्बों को निशाना बनाया गया। लेबनानी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, इज़राइली लड़ाकू विमानों ने दक्षिणी क्षेत्र के कई कस्बों पर बमबारी की। इनमें मुख्य रूप से ऐतित, जीता जो मघदूचेह और अनकून के बीच स्थित है, सिर अल-घरबियेह, तेबनीन, अत-तिरी, अस-सुल्तानियाह इन इलाकों में कई इमारतें और घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

घटनास्थल से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में भारी विनाश दिखाई दे रहा है। कई मकान मलबे में तब्दील हो गए हैं और राहत टीमें मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश कर रही हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, घायल हुए लोगों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। 

उधर तेहरान में कथित हवाई हमलों के बाद कई तेल डिपो और ईंधन भंडारण सुविधाओं में भीषण आग लग गई। विस्फोटों के कारण पेट्रोलियम से भरे टैंक और पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे बड़ी मात्रा में तेल बहकर बाहर आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोटों के बाद आसमान में ऊंची आग की लपटें और काला धुआं दिखाई दिया, जो शहर के कई हिस्सों में फैल गया।

Tags:

Follow us

This question is not available..!