Sunday, 04 Oct 2026

इसराइल ने लेबनान में घुसकर हिज्बुल्लाह के गढ़ किया हमला

बैरुत (16 मार्च 26)। इज़राइल रक्षा बल ने सोमवार को घोषणा की कि उसने दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों के खिलाफ सीमित और लक्षित जमीनी अभियान शुरू कर दिया है। इजरायल के रक्षा मंत्रीइस्राएल काट्ज़ ने कहा कि इस ऑपरेशन का उद्देश्य उत्तरी इजरायल के नागरिकों को सुरक्षित करना और हिज्बुल्लाह के खतरों को खत्म करना है। सूत्रों और चश्मदीदों के अनुसार सीमा के कई इलाकों में इजरायली सैनिकों और हिज्बुल्लाह लड़ाकों के बीच जबरदस्त झड़पें हो रही हैं। इजरायली सेना संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित ब्लू लाइन सीमा की ओर बढ़ते हुए कई रणनीतिक स्थानों पर अपनी स्थिति मजबूत कर रही है।

इसी बीच सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान ने न तो अमेरिका से युद्धविराम मांगा है और न ही किसी बातचीत की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह युद्ध तभी खत्म होगा जब दुश्मन यह समझ ले कि ईरान पर हमला दोबारा नहीं किया जा सकता। अराघची के अनुसार, कुछ देश ईरान को 'बिना शर्त आत्मसमर्पण' के लिए मजबूर करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन तेहरान इसके लिए तैयार नहीं है। इजरायली सेना ने दावा किया कि उसने तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर एक विमान को नष्ट कर दिया, जिसका इस्तेमाल ईरान के शीर्ष नेतृत्व करता था।बताया गया कि यह Airbus A340 विमान ईरानी राष्ट्रपति और पहले ख़ामेनेई सहित कई वरिष्ठ नेताओं के विदेश दौरे में इस्तेमाल होता था। इजरायल का दावा है कि इस हमले से ईरान और उसके क्षेत्रीय सहयोगियों के बीच समन्वय प्रभावित होगा।

Tags:

Follow us

This question is not available..!