Sunday, 04 Oct 2026

ईरानी मिसाइलों ने इजराइल में मचाई तबाही

तेल अबीव (02 मार्च 26)। मध्य पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। ईरान ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया, जिसके बाद तेल अबीव सहित कई शहरों में तबाही मचने के बाद सायरन गूंज उठे। इजरायल की सेना Israel Defense Forces (IDF) ने पुष्टि की कि मिसाइलें ईरान से दागी गईं जिससे कई इलाकों में नुकसान हुआ। देशभर में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है और नागरिकों को शेल्टर के पास रहने की सलाह दी गई है। हमले से पहले ही मोबाइल फोन पर चेतावनी संदेश भेजे गए थे कि मिसाइल, रॉकेट या ड्रोन हमला हो सकता है। कुछ ही देर बाद एयर-रेड सायरन बजने लगे।

IDF ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा 'पिछले 24 घंटों में 20वीं बार लाखों इजरायली नागरिकों को ईरानी मिसाइल फायर के कारण शेल्टर की ओर भागना पड़ा।' ईरान के सरकारी चैनल प्रेस टीवी द्वारा जारी तस्वीरों में तेल अवीव में इजरायल की जनरल स्टाफ बिल्डिंग के पास धुआं उठता दिखा। इजरायल की आपात सेवा Magen David Adom ने कहा कि कई मिसाइलों के हमलों के बाद कुछ लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में रिहायशी इलाकों पर सीधे हमले की पुष्टि नहीं हुई है। इजरायली वायुसेना ने दावा किया कि पिछले 24 घंटों में ईरान के ठिकानों पर 1,200 से ज्यादा हथियार गिराए गए। यह कार्रवाई कथित तौर पर तेहरान में सैन्य ठिकानों और मिसाइल उत्पादन केंद्रों को निशाना बनाकर की गई। यह टकराव उस संयुक्त अमेरिका-इजरायल हमले के बाद और तेज हो गया है, जिसमें तेहरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया था।

Tags:

Follow us

This question is not available..!