Sunday, 04 Oct 2026

ईरान के नए सुप्रीमो मोजतबा का अल्टीमेटम

तेहरान (13 मार्च 26)। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मौजूद सभी यूएस s के सैन्य ठिकानों को तुरंत बंद कर दिया जाना चाहिए, अन्यथा वे हमलों का निशाना बन सकते हैं। रिपोर्टों के अनुसार यह बयान मोजतबा खामेनेई का सुप्रीम लीडर के रूप में पहला बड़ा सार्वजनिक संदेश माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी ही क्षेत्रीय अस्थिरता का कारण बन रही है और इसे तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए।

यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस तरह की धमकियां और जवाबी कार्रवाई जारी रहती है तो पूरा पश्चिम एशिया एक बड़े संघर्ष की ओर बढ़ सकता है। मध्य पूर्व में अमेरिका के कई महत्वपूर्ण सैन्य ठिकाने मौजूद हैं, जो सुरक्षा और सैन्य अभियानों के लिए उपयोग किए जाते हैं। अगर ईरान इन ठिकानों को निशाना बनाता है तो इससे पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सैन्य टकराव की आशंका बढ़ सकती है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!