Sunday, 04 Oct 2026

ईरान के रक्षा मंत्री सहित कई अधिकारी भी मारे: इजरायल

यरुशलम (28 फरवरी 26)। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच इजरायल ने दावा किया है कि उसके हालिया हवाई हमलों में ईरान के कई वरिष्ठ अधिकारी मारे गए हैं, जिसमें ईरान के रक्षा मंत्री आमीर सनीरजदेह की मौत हो गई है । न्यूज एजैंसी रायटर्स के मुताबिक हमलों का मुख्य निशाना ईरान के उच्च पदस्थ अधिकारी थे और इस ऑपरेशन में उन्हें बड़ा नुकसान पहुंचा है। ईरानी सेना के कमांडर की भी मौत हो गई है। हालांकि, अभी ईरान की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है, लेकिन इजरायल के दावे ने इस जंग को और गहरा कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक हमले बेहद सटीक तरीके से किए गए, जिनका उद्देश्य ईरान की सैन्य क्षमता और कमांड संरचना को कमजोर करना था। इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव लगातार गहराता जा रहा है। हालिया हमलों और जवाबी कार्रवाई की आशंका ने पूरे मिडिल ईस्ट में सुरक्षा चिंताएं बढ़ा दी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि स्थिति काबू में नहीं आई तो यह टकराव बड़े क्षेत्रीय संघर्ष में बदल सकता है। अमेरिका-इजरायल-ईरान तनाव में तेज़ बढ़ोतरी के बीच दुबई की पहचान और दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को एहतियातन पूरी तरह खाली करा लिया गया। 828 मीटर ऊंची यह इमारत, जो लक्ज़री और इंजीनियरिंग श्रेष्ठता का वैश्विक प्रतीक मानी जाती है, दुबई और अबू धाबी में सुनी गई जोरदार धमाकों की आवाज़ों के बाद सुरक्षा कारणों से खाली कराई गई। ये घटनाक्रम ईरान द्वारा क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमलों के बाद सामने आया। हमले, अमेरिका और इजरायल के साथ बढ़ती शत्रुता के बीच कथित जवाबी कार्रवाई का हिस्सा बताए जा रहे हैं।

Tags:

Follow us

This question is not available..!