Sunday, 04 Oct 2026

उग्र प्रदर्शन, एक-दूसरे पर पथराव, भाजपा-कांग्रेस के कई नेता घायल

इंदौर (21 फरवरी 26)। एआई समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में देशभर में भाजपा ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। इसी क्रम में  मध्य प्रदेश के इंदौर में कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव में भाजपा कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता घायल हो गए। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्च करने के साथ वाटर केनन का इस्तेमाल भी किया। इस  घटना के बाद कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई भाजपा जनता युवा मोर्चा की शिकायत पर हुई। जिसमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल, पार्षद सादिक खान और अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ दंगा, बलवा और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

घटना के बाद दोनों दलों के कार्यकर्ता भारी संख्या में पंढरीनाथ थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि भाजपा जनता पार्टी का आठ महीने के अंतराल में कांग्रेस पर कार्यालय पर तीसरा हमला है। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए घातक है।  इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन की गलती है, जब उन्हें मालूम था कि बीजेपी के लोग इस तरह का प्रदर्शन करने आ रहे थे तो उन्हें 1 किमी दूर ही रोक देना था। भाजपा जनता युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष सौग़ात मिश्रा ने कांग्रेस पर जमकर आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस द्वारा सुनियोजित तरीक़े से गुंडों को वहां पर बैठाकर हंगामा किया गया जबकि हम वहां पर शांतिपूर्वक और सांकेतिक प्रदर्शन करने जा रहे थे। उन्होंने पथराव शुरू किया जिसमें हमारे कार्यकर्ता भी घायल हुए और साथ में 2 पत्रकार भी चोटिल हुए। बता दें कि इंदौर में कांग्रेस कार्यालय पर जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि भाजपा जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे। पुलिस प्रशासन ने चारों तरफ़ से बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद किया। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता हुए आमने सामने पथराव किया। प्रदर्शन के दौरान चले पत्थरबाजी में मीडियाकर्मी शकील सिकंदर घायल हुए थे। वहीं गांधी भवन पर प्रदर्शन करने पहुंचे भाजपा और कांग्रेसियों में जमकर पानी की बोतलें और टमाटर पत्थर चले।


Tags:

Follow us

This question is not available..!