Sunday, 04 Oct 2026

खामेनेई की पत्नी की भी मौत, हमले में हुई थीं घायल

तेहरान (02 मार्च 26)। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की पत्नी मंसूरेह खोजस्तेह बाघेरजादेह का इलाज के दौरान निधन हो गया है। सरकारी मीडिया के अनुसार, हाल में हुए अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हवाई हमलों में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जिसके बाद अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। इसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

बताया जा रहा है कि 28 फरवरी को तेहरान सहित कई अहम ठिकानों पर हुए बड़े एयरस्ट्राइक में अयातुल्ला अली खामेनेई भी मारे गए थे। इन हमलों को क्षेत्र में बढ़ते तनाव की बड़ी घटना के रूप में देखा जा रहा है। खामेनेई वर्ष 1989 से ईरान के सर्वोच्च राजनीतिक और धार्मिक नेता के रूप में पद संभाल रहे थे।ईरानी सरकारी मीडिया का दावा है कि इन हमलों में खामेनेई के परिवार के कई सदस्य भी मारे गए, हालांकि अमेरिका और इजराइल की ओर से परिवार के अन्य सदस्यों की मौत की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है। खामेनेई के निधन के बाद ईरान सरकार ने 40 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। मंसूरेह खोजस्तेह ने वर्ष 1964 में अली खामेनेई से विवाह किया था। दंपति के छह बच्चे थे। वह लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन से दूर रहीं और सरकारी कार्यक्रमों में बहुत कम दिखाई देती थीं।

Tags:

Follow us

This question is not available..!