Sunday, 04 Oct 2026

छत्तीसगढ़ में ‘गौधाम योजना’ की शुरुआत

रायपुर (14 मार्च 26)। छत्तीसगढ़ में गोधन संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक नई पहल करते हुए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने ‘गौधाम योजना’ का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने लखेसर में लगभग 25 एकड़ क्षेत्र में विकसित गौधाम का उद्घाटन किया और गोमाता की पूजा-अर्चना कर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौधाम में बेसहारा और आवारा पशुओं के लिए चारा, पानी और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार की इस योजना का उद्देश्य बेसहारा मवेशियों को सुरक्षित आश्रय देना, गोधन संरक्षण को बढ़ावा देना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है। उन्होंने घोषणा की कि अब प्रदेश के सभी गौधाम ‘सुरभि गौधाम’ के नाम से जाने जाएंगे। उन्होंने कहा कि गौधामों में पशुपालन, हरा चारा उत्पादन और गोबर से उपयोगी वस्तुएं बनाने जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे और गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लाखासार गांव के विकास के लिए कई घोषणाएं भी कीं। उन्होंने महतारी सदन, मिनी स्टेडियम और 500 मीटर लंबे गौरव पथ के निर्माण की घोषणा की। साथ ही गौधाम में प्रशिक्षण भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत करने, एक काऊ कैचर और पशु एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की भी घोषणा की।

Tags:

Follow us

This question is not available..!