Sunday, 04 Oct 2026

नीतीश कुमार का राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन

पटना (04 मार्च 26)। बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज (5 मार्च) राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। वहीं इस दौरान अमित शाह भी मौजूद रहे। इस कदम के साथ ही यह साफ हो गया है कि नीतीश कुमार अब राज्य की कमान छोड़कर केंद्र की राजनीति में सक्रिय होंगे। 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा में जा रहे है। वहीं इस बात की जानकारी सीएम नीतीश ने फेसबुक पोस्ट के जरिए कर दी। सीएम नीतीश ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है। 

संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ। मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा। रिकॉर्ड 10 बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले नीतीश कुमार अब केंद्र की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। नामांकन दाखिल करने के दौरान एनडीए के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!