Sunday, 04 Oct 2026

नेतन्याहू का ईरानियों को भावुक संदेश- 'उठो.. खुद को मुक्त करो'

यरुशलम (01 मार्च 26)। इज़राइल रक्षा बल ने तेहरान में हवाई हमले में सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के मारे जाने की औपचारिक घोषणा की। यह हमला अमेरिका-इजराइल के संयुक्त सैन्य अभियान के कुछ घंटों बाद हुआ। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फारसी भाषा में जारी वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान की जनता से एक भावुक संदेश में कहा 'यह पीढ़ियों में एक बार आने वाला ऐतिहासिक अवसर है। निष्क्रिय मत बैठो, उठो..अत्याचार की बेड़ियों' से खुद को मुक्त करो !'  

नेतन्याहू ने इसे 'ऐतिहासिक मिशन” बताते हुए लोगों से एकजुट होने और अपने भविष्य को सुरक्षित करने की अपील की। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी सैन्य कार्रवाई की घोषणा करते हुए ईरानी जनता से कहा 'जब हम अपना काम पूरा कर लेंगे, तो अपनी सरकार पर कब्जा कर लेना… शायद यह पीढ़ियों तक आपका एकमात्र मौका हो।' यह बयान क्षेत्रीय राजनीति में बड़ा हस्तक्षेप माना जा रहा है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने हमले को 'मुसलमानों के खिलाफ युद्ध की खुली घोषणा' करार दिया। उन्होंने कहा कि खामेनेई की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों से बदला लेना तेहरान का 'वैध अधिकार और कर्तव्य' है।उन्होंने कहा 'यह महान जिम्मेदारी है और हम इसे पूरा करेंगे।' विश्लेषकों का मानना है कि यह घटनाक्रम केवल दो देशों के बीच टकराव नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की स्थिरता को प्रभावित कर सकता है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!