Sunday, 04 Oct 2026

नेपाल चुनाव: पीएम मोदी ने बालेंद्र शाह को दी बधाई

नईदिल्ली (12 मार्च 26)। भारत ने नेपाल में हुए हालिया चुनावों के सफल आयोजन का स्वागत किया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल की नई राजनीतिक ताकत के रूप में उभरे नेताओं रबि लामिछाणे और बालेंद्र शाह को फोन कर उनकी जीत पर बधाई दी। साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय ने दिया के आधिकारिक बयान में रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत नेपाल के लोकतांत्रिक चुनावों के सफल समापन का स्वागत करता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों नेताओं से बातचीत कर राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी की शानदार सफलता पर शुभकामनाएं दीं।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत की विदेश नीति का प्रमुख आधार 'Neighbourhood First' है। भारत ने यह भी दोहराया कि वह नेपाल की नई सरकार और वहां के लोगों के साथ मिलकर आर्थिक सहयोग, विकास परियोजनाओं व क्षेत्रीय साझेदारी को आगे बढ़ाना चाहता है। बालेंद्र शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि आने वाले समय में नेपाल-भारत के ऐतिहासिक और बहुआयामी संबंधों को और मजबूत किया जाएगा। नेपाल के चुनावों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने बड़ी बढ़त हासिल की है। रिपोर्टों के अनुसार पार्टी ने फर्स्ट पास्ट द पोस्ट प्रणाली के तहत लगभग 125 सीटों पर बढ़त बनाई साथ ही प्रोपोर्शनल रिप्रेजेंटेशन श्रेणी में भी आगे चल रही है। विश्लेषकों का मानना है कि यह जीत नेपाल की राजनीति में नई पीढ़ी के नेताओं के उभरने का संकेत है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!