नईदिल्ली (02 मार्च 26)। संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हालिया हमलों के बीच भारत की ओर से बड़ा कूटनीतिक संदेश सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीi ने यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिनज़ाएद अल नहयान से फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली और हमलों की कड़ी निंदा की।
प्रधानमंत्री ने इस हमले में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि भारत इस कठिन घड़ी में यूएई के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता की आवश्यकता पर जोर देते हुए तनाव कम करने की अपील भी की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किए गए संदेश में पीएम मोदी ने लिखा कि उन्होंने अपने 'भाई' शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बातचीत की और यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की। साथ ही, पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
प्रधानमंत्री ने यूएई में रह रहे भारतीय समुदाय की देखभाल के लिए वहां की सरकार का आभार भी जताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत डी-एस्केलेशन का समर्थन करता है और क्षेत्र में शांति व स्थिरता बनाए रखने के प्रयासों के साथ खड़ा है।