Sunday, 04 Oct 2026

बेटी की अपनी विचारधारा, मैं उसे कैसे रोक सकता हूं: सत्तन

इंदौर (18 फरवरी 26)। वरिष्ठ बीजेपी नेता एवं राष्ट्रीय कवि सत्यनारायण सत्तन का बेटी बेटी कनुप्रिया सत्तन के कांग्रेस ज्वाइन करने पर बड़ा बयान सामने आया है। वरिष्ठ बीजेपी नेता एवं राष्ट्रीय कवि सत्यनारायण सत्तन ने कहा है कि मैं बेटी की शादी कर उसका कन्यादान कर चुका हूँ, उसका अपना परिवार है, यह उसकी विचारधारा है, मैं उसे कैसे रोक सकता हूं। मैं किसी को रोकने वाला कौन है, मैं किसी के विचार प्रभाव पर रोक नहीं लगा सकता हूं।

सत्यनारायण सत्तन ने कहा कि मेरे पिताजी भी कट्टर कांग्रेसी थे, लेकिन मैने जनसंघ ज्वाइन की, आरएसएस ज्वाइन की, पिता ने डांटा, मैने डांट सुन ली, लेकिन जो मेरी विचारधारा थी उस पर ही अडिग रहा। इसलिए किसी को विचारधारा पर रोक लगाने मेरा कोई विचार नहीं है। सत्तन ने कहा कि मेरी बेटी खुद पत्रकार रही है, वह हर बात को समझती है, यदि उसने कांग्रेस ज्वाइन की है तो यह उसकी विचारधारा है।  उसके कांग्रेस ज्वाइन करने से पिता पुत्री में कोई मतभेद नहीं होगा, ऐसे कई परिवार है जहां कोई कांग्रेस में है तो कोई बीजेपी में है। सत्तन ने कहा है कि ऐसा कौन सा बाप है जो अपने बच्चों की उन्नति नहीं चाहता  वह अपनी पार्टी में आगे बढ़े हम यही चाहते है। यदि वह मुझसे कहती कि बीजेपी में कोई पद दिलवा दो तो शायद मैं नहीं दिलवा पाता। जिस जो कहना है कहे, लेकिन उसे जो सही लगा होगा वो उसने किया है। सत्तन ने कहा है कि उनकी विचारधारा राष्ट्रवादी और  कांग्रेस राष्ट्रविरोधी पार्टी है। हम कांग्रेस की सेवा नहीं कर सकते , अगर कांग्रेस में कमी नहीं होती तो बीजपी क्यों सत्ता में होती।



Tags:

Follow us

This question is not available..!