Sunday, 04 Oct 2026

मोदी के भोपाल आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

भोपाल (01 जून 25)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भोपाल आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार प्रातः 10:40 बजे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी, लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के 300वें जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर जंबूरी मैदान में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल हुए। स्वागत के समय विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, विधायक गोपाल भार्गव, विधायक भूपेन्द्र सिंह, मुख्य सचिव अनुराग जैन, डीजीपी कैलाश मकवाना, एसीएस संजय दुबे, संभाग आयुक्त भोपाल संजीव सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!