Sunday, 04 Oct 2026

लोस अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज

नईदिल्ली (12 मार्च 26)। लोकसभा में गुरुवार को अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की गई। इसके बाद  बहुमत से यह प्रस्ताव ख़ारिज हो गया। इसके पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रस्ताव के चर्चा के जवाब में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद की गरिमा बनाए रखनी बेहद जरूरी है।  उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहे तो प्रधानमंत्री के खिलाफ प्रस्ताव ला सकता है, लेकिन लोकसभा के संरक्षक को हटाने का प्रस्ताव लाना कोई साहसिक कदम नहीं है और न ही ऐसा कदम उचित है। गृह मंत्री के संबोधन के दौरान विपक्ष की ओर से जमकर हंगामा किया, वहीं सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भी हंगामा देखने को मिला, जब सदन के मकर द्वार पर प्रियंका गांधी सांसदों के साथ धरने पर बैठ गईं। 

शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने LPG और LNG को लेकर सवाल किया। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान पेट्रोलियम मंत्री ने जवाब दिया कि हमारे पास 72 दिन का तेल भंडार है। LPG स्टॉक है, LNG पर कोई किल्लत नहीं है। हम किसी भी स्थिति के लिए तैयार हैं, लेकिन जैसे ही तेल के दाम बढ़े तो सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए। इस बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी कहा कि उन्हें बोलने से रोक दिया जाता है, जिसके जवाब में गृह मंत्री ने कहा कि जब-जब बोलने का मौका मिलता है, तब आप जर्मनी या इंग्लैंड में नजर आते हैं। चर्चा के बाद सदन में ध्वनिमत से लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खार‍िज कर द‍िया गया और इसके साथ ही सदन की कार्यवाही गुरुवार सुबह तक के ल‍िए स्‍थग‍ित कर दी गई।


Tags:

Follow us

This question is not available..!