इंदौर (05 जून 25)। शहर कांग्रेस की आवश्यक बैठक कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में संपन्न हुई, जिसमें मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी हरीश चौधरी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी एवं शहर संगठन सर्जन अभियान के पर्यवेक्षक गुरजीतसिंह औजला ने बैठक को संबोधित किया।। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि संगठन सर्जन अभियान जो कि राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहा है। इसका उद्देश्य संगठन का निर्माण करना एवं अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर उसकी राय मशवरा करना।। चौधरी ने कहा कि अब से शहर कांग्रेस का अध्यक्ष शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के सर्वे के आधार पर चयन किया जाएगा ना कि भोपाल एवं दिल्ली से नियुक्ति होगी।
चौधरी ने कहा कि शहर अध्यक्ष को पूरा अधिकार रहेगा एवं शहर के सभी कार्यकर्ता नेताओं एवं कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधियों को अध्यक्ष के साथ संबंध में स्थापित करके चलना होगा। संगठन सर्जन अभियान के तहत अध्यक्ष का चयन पूरी पारदर्शी तरीके से चयन होगा।। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी एवं शहर के पर्यवेक्षक अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि मैं 30 जून तक शहर में तीन बार आकर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेताओं से शहर अध्यक्ष चयन के लिए सर्वे करुंगा। किसी का भी दबाव चयन प्रक्रिया में बाधित नहीं होगा सभी कांग्रेस जनों की बातों को सुना जाएगा और पारदर्शी तरीके से उसे रखकर अध्यक्ष का चयन होगा।
इस दौरान पूर्व मंत्री बाला बच्चन, प्रभारी रवि जोशी, गजेंद्र सिंह सिसोदिया, सत्यनारायण पटेल, दीपक जोशी 'पिंटू', केके मिश्रा, विनय बाकलीवाल, चिंटू चौकसे, रीना बौरासी, राजेश चौकसे, अनिल यादव, अर्चना जायसवाल, रघु परमार, अमन बजाज, मृणाल पंत, माया त्रिवेदी, मुकेश यादव एवं जौहर मानपुरवाला उपस्थित थे।