इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह के आदेश के बाद कलेक्टर कार्यालय में सितंबर माह से कर्मचारी और अधिकारियों की बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी लगा रही है। अब कलेक्टर के आदेश पर जिले के सरकारी स्कूलों में भी बायोमेट्रिक मशीन से शिक्षकों की हाजिरी की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुषमा वैश्य द्वारा कल जारी एक आदेश में सभी सरकारी स्कूलों से बायोमेट्रिक हाजिरी के लिए शिक्षकों की एक फॉर्मेट में जानकारी मांगी गई है। जल्द ही सभी सरकारी स्कूलों में बायोमेट्रिक मशीन लगा दी जाएंगी।