Thursday, 05 Nov 2026

पीवी सिंधु ने जीता सीजन का दूसरा खिताब

बर्लिन (02 नवंबर 26)। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने रविवार को डेनमार्क की दुनिया की 25वें नंबर की खिलाड़ी लाइन होजमार्क क्यर्सफेल्ड को सीधे गेम में हराकर 'हाइलो ओपन सुपर 500' टूर्नामेंट जीत लिया। यह इस सीजन में उनका दूसरा खिताब है। 

पूर्व विश्व चैंपियन सिंधु ने जुलाई में 'जापान ओपन' जीता था और पिछले हफ्ते 'फ्रेंच ओपन' में उपविजेता रही थीं अपने स्ट्रोक-प्ले में बेहतरीन नियंत्रण और गुणवत्ता दिखाई। 5,00,000 अमेरिकी डॉलर इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट के 39 मिनट चले फाइनल मुकाबले में उन्होंने आठवीं वरीयता प्राप्त लाइन को 21-12, 21-14 से करारी शिकस्त दी।

इस जीत के साथ, दुनिया की 8वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी ने 9200 रैंकिंग अंक हासिल किए हैं, जिससे सीजन के अंत में होने वाले 'वर्ल्ड टूर फाइनल्स' में उनकी जगह बनाने की उम्मीदें बरकरार हैं। इस टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता प्राप्त सिंधु, अपनी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 6-1 के मजबूत 'हेड-टू-हेड' रिकॉर्ड के साथ फाइनल में उतरी थीं। डेनमार्क की खिलाड़ी को उनके खिलाफ एकमात्र जीत 2025 सुदीरमन कप फाइनल्स में मिली थी। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!